इंटरनेट डेस्क। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है साथ ही भारत ने कल पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 364 रन बनाये है। साथ ही कल युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) के बाद आज विराट कोहली का बल्ला भी जमकर बोला है। कल ऋषभ पंत 17 रन और विराट कोहली 72 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज पारी को आगे बढ़ाते हुए विराट ने अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक लगाया।
बताया जा रहा है की दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली नाबाद 210 गेंद 116 रन पर खेल रहें है साथ ही उनका साथ देने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 92 रन बनाये। भारत ने अभी पांच विकेट पर 501 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। इस समय मैदान पर विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा खेल रहें है। आज कप्तान विराट कोहली ने विराट ने अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक लगाया। इससे पहले भारत को अच्छी शुरुआत देवते हुए पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी 86 रन की पारी खेली थी। साथ ही अपने करियर का चौथा ही मैच खेल रहे ऋषभ पंत ने अपनी 92 रन की पारी में केवल 84 गेंदों पर सामना किया। लेकिन वह अपना शतक बनाने से चुक गये।
23 नवंबर से शुरू होगी विश्व की पहली T-10 लीग, सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ी लेंगे भाग
Herald