भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 12 अक्टूबर को हैदराबाज के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं।

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम करेगी ये बड़ा बदलाव
भारत ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम तो जीत से उत्साहित है और दूसरे टेस्ट मैच में भी एक आसान जीत की उम्मीद की जा सकती है।

लेकिन इसके बाद भी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट एक बड़ा बदलाव कर सकता है और वो है सलामी जोड़ी को लेकर… राजकोट टेस्ट मैच में केएल राहुल कोई कमाल नहीं दिखा सके थे।
केएल राहुल नहीं उठा सके राजकोट की परिस्थितियों का फायदा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और युवा बल्लेबाज डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ ने पहले टेस्ट मैच में टीम को शुरुआत दी लेकिन इस दौरान जहां केएल राहुल तो बिना खाता खोले ही आउट हो गए तो वहीं डेब्यूटंट पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन शतक जड़ा।

राजकोट की विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत ही शानदार थी जिस पर गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं दिख रही थी जहां भारतीय बल्लेबाजों के केएल राहुल के अलावा हर बल्लेबाज ने अच्छी शुरूआत की। लेकिन राहुल इसका फायदा नहीं उठा सके।
मंयक अग्रवाल को दूसरे टेस्ट में दिया जाएगा मौका!
केएल राहुल के राजकोट टेस्ट मैच में फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट हैदराबाद में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पहली बार टीम में शामिल किए गए कर्नाटक के मयंक अग्रवाल को मौका दे सकता है।

मयंक अग्रवाल पिछले करीब 15 महीनों से घरेलु क्रिकेट और भारत-ए के लिए लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं। इस कारण से टीम मैनेजमेंट की सोच हो सकती है कि उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में कमजोर वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दे दिया जाए। क्योंकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मयंक अग्रवाल को मौका मिलेगा या नहीं मिलेगा ये तय नहीं है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- हैदराबाद में होने वाले दूसरे टेस्ट में बदलेगी सलामी जोड़ी, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.