भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को पहली पारी में 181 रनों पर ढेर कर दिया।
वेस्टइंडीज की पहली पारी में अश्विन ने 4 विकेट लेकर छोड़ा इस दिग्गज को पीछे
भारतीय टीम ने पहली पारी में 649 रनों का भारी स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और अपनी पहली पारी में 181 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के लिए रविचन्द्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।

वेस्टइंडीज की पहली पारी को सस्ते में निपटाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले आर अश्विन ने अपने इस चार विकेट के साथ ही टेस्ट क्रिकेट करियर में एक और दिग्गज से आगे निकल गए हैं।
330 विकेट लेने वाले एलन डोनाल्ड को अश्विन ने छोड़ा पीछे
आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या को 332 विकेट तक पहुंचा दिया है और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के 330 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

जहां अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या को यहां तक पहुंचाने के लिए 63 टेस्ट खेले तो वहीं एलन डोनाल्ड को 330 विकेट लेने में 72 टेस्ट मैच लगे थे।
वेस्टइंडीज कर रहा है फॉलोऑन का सामना
आर अश्विन ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 11 ओवर में ही 37 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो वहीं अश्विन ने ये रिपोर्ट लिखे जाने तक दूसरी पारी में एक विकेट हासिल कर लिया था।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज पर पूरी तरह से नकेल कस ली है। भारत ने वेस्टइंडीज पर 468 रनों की भारी बढ़त बनाने के बाद फॉलोऑन का न्योता दिया है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS WI- वेस्टइंडीज की पहली पारी में 4 विकेट लेने के साथ ही रविचन्द्रन अश्विन ने एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.