भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब रविवार को पहले वनडे मैच के साथ ही पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। 21 अक्टूबर को सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल
इस पहले वनडे मैच के लिए दोनों ही टीमें गुरुवार को ही पहुंच गई हैं और मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। इस मैच में जहां भारतीय टीम अपनी टेस्ट सीरीज की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं मेहमान विंडीज की नजरें किसी तरह से इस दौरे पर जीत का खाता खोलने पर रहेंगी।

दर्शक जिनके लिए ये बाते हैं जानना जरूरी
वैसे भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम की तुलना करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है जो अपने एक-दो प्रमुख खिलाड़ियों के अलावा पूरी मजबूती के साथ उतरने जा रही है।

अब जब वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है तो दर्शकों के लिए मैच को लेकर कुछ बाते जानना जरूरी है जिसमें मैच की ब्रॉडकास्टिंग, मैच के समय, स्थान से लेकर कई चीजें हैं तो आप हमको इस रिपोर्ट में उन्हीं चीजों से करवाते हैं रूबरु
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा मैच का सीधा प्रसारण
भारत में खेले जाने वाले मैच की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स का जिम्मा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है तो इस मैच का सीधी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल स्टार स्पोर्ट्स हिंदी-1, स्पोर्ट्स हिंदी-1 एचडी, स्पोर्ट्स-2, स्पोर्ट्स-2 एचडी पर होगा।


साथ ही दूसरी भाषाओं में 3 और चैनल भी हैं।। साथ ही डिलिटल एप हॉट स्टार पर भी मैच के सीधा प्रसारण का लुत्फ लिया जा सकता है।भारत-वेस्टइंडीज का पहला मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में पहला वनडे कल, इन पांच चैनलों पर किया जाएगा सीधा प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.