Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा भारत, टीम में किए ये बदलाव

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साथ आज भारत ने टीम में कुछ महत्वपूर्ण बलाव किये है बताया जा रहा है की आज पर ऑलराउंडर केदार जाधव और रवीन्द्र जडेजा को मौका दिया गया है।

आपको बता दे की आज का मुकाबला मुंबई के मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मैदान पर चौथे मैच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही टीम के साथ भारतीय टीम आज दो बदलाव के साथ मैदान में उतारा है पिछले मैच में मध्यक्रम की असफलता के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा था। आज यजुवेन्द्र चहल के स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को भी मौका दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्थान पर ऑलराउंडर केदार जाधव को टीम में जगह दी गई है। वहीं वेस्टइंडीज टीम में बदलाव किए गए हैं। केमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज: कीरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, एश्ले नर्स, केमर रोच, केमो पॉल।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, महेन्द्र धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह।

Ind vs WI : ब्रेबोर्न स्टेडियम पर 23 साल बाद वनडे मैच खेलेगी भारतीय टीम

Ind vs WI: सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीमें, भारतीय टीम में हो सकता है ये बदलाव!



Herald