भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हुआ। इस दूसरे टेस्ट मैच में सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही वेस्टइंडीज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

वेस्टइंडीज कर रहा है पहले बल्लेबाजी, लंच तक विंडीज ने बनाए 3 विकेट पर 86 रन
वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने इस मैच में वापसी की और टॉस के बॉस बने। इसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले सेशन के शुरुआती ओवरों मे वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की।

वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में राजकोट टेस्ट के मुकाबले में बेहतर शुरूआत की और लंच तक वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर विकेट खोने के साथ ही 3 विकेट पर 86 रन बनाए।
कैरेबियाई टीम की धीमी लेकिन हुई संभली हुई शुरुआत
कैरेबियाई टीम के सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट और किरोन पॉवेल ने अपनी टीम को संभली हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए धीरे-धीरे 32 रन जोड़े। लेकिन तभी आर अश्विन ने किरोन पॉवेल को 22 रनों पर चलता कर भारत को पहली कामयाबी दिलायी।

किरोन पॉवेल के रूप में पहला विकेट खोने के बाद क्रेग ब्रैथवेट ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ही बल्लेबाजों ही बल्लेबाज बहुत ही धीमे रहे लेकिन किसी तरह से अपने आपको पिच पर टिके रहने की कोशिश करते रहे।
लंच से ठीक पहले वेस्टइंडीज को लगा शाई होप के रूप में बड़ा झटका
लेकिन लंच से कुछ देर पहले क्रेग ब्रैथवोट की 68 गेंदों पर 14 रनों की पारी पर कुलदीप यादव ने ब्रेक लगाया। लेकिन इस 20 रनों की साझेदारी ने करीब 11 ओवर का लंबा इंतजार कराया। इसके बाद शेमरोन हेटमायर बल्लेबाजी करने आए।

शेमरोन हेटमायर और शाई होप ने कुछ तेजी दिखायी और तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 34 रनों की साझेदारी की लेकिन लंच से ठीक पहले अंतिम ओवर में उमेश यादव ने शाई होप को एबीडब्ल्यू आउट कर भारत को राहत दिलायी। शाई होप ने 68 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- पहले दिन लंच तक मजबूत स्थिति में भारत, फिर बैकफुट पर आई वेस्टइंडीज appeared first on SportzWiki Hindi.