Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, कई खिलाड़ियों की हुई वापसी

महिला सीनियर चयन समिति ने आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया हैं. तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है, जो 26 अक्टूबर तक चलेगी. तीन मैचों की यह सीरीज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खेली जाएंगी.

टीम में कई स्टार खिलाड़ियों की हुए हैं वापसी 

Women's Cricket: India won the series by Harmanpreet, Poonam

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है जबकि उप-कप्तान स्मृति मंधाना हैं. टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम के लिए खेलती हैं. मसलन, मिताली राज को भी टीम में चुना गया है. जेम्मिहा रोड्रिगेज, दीप्ती शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव भी इस टीम में हैं.

आप को बता दें कि महिला क्रिकेट टीम इस समय अपने टी-20 वर्ल्ड कप  के लिए खुद को तैयार कर रही है. हाल में ही इसके लिए टीम में काफी ज्यादा बदलाव् भी देखने को मिले थे. जब कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था. हालांकि बाद में टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो गई थी.

वर्ल्ड कप के बाद से बढ़ है उम्मीदें 

भारतीय महिला टीम का 50 ओवर के वर्ल्ड कप के दौरान प्रदर्शन बेहद शानदार रहा  था. इस दौरान टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी. हालाँकि फाइनल में भारत को इंग्लैंड में खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद टीम इंडिया का एशिया कप में प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था. टीम को फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में टीम कोच और खिलाड़ियों के बीच मतभेद की बात सामने आई थी, जिससे टीम का कोच बदल दिया गया था.

इंडिया-ए महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेम्मिाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ती शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी. हेमलता, मानशी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुणधती रेड्डी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, कई खिलाड़ियों की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.