Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: जेसन होल्डर ने तोड़ा 100 सालों पुराना रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ हासिल किया ये मुकाम

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. उन्होंने पहले बल्ले के साथ अपनी टीम के लिए 52 रन की एक शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी से भी काफी काफी अच्छा योगदान दिया.

जेसन होल्डर ने भारत की पहली पारी के हासिल किये 5 विकेट 

वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाये थे. जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो जहां एक तरफ वेस्टइंडीज के अन्य गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं जेसन होल्डर ने सही लम्बाई और दिशा के साथ गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने पहली पारी में अपने 23 ओवर में मात्र 56 रन देकर 5 विकेट हासिल किये.

इस साल 11.87 की औसत से निकाल चुके हैं 33 विकेट 

इस साल जेसन होल्डर गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं. वह इस साल 2018 में 6 मैचों में 11.87 की शानदार औसत से 33 विकेट चटका चुके हैं. वह इस साल कुल 4 फाइव विकेट हॉल भी प्राप्त कर चुके हैं. जेसन होल्डर से ज्यादा फाइव विकेट हॉल किसी भी गेंदबाज ने प्राप्त नहीं किये हैं.

पिछले 100 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड 

जेसन होल्डर ने इस साल 11.87 की शानदार औसत से 33 विकेट हासिल किये हैं. यह पिछले 100 सालों में 30 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले किसी भी गेंदबाज का सबसे कम औसत हैं.

हालाँकि, उनके इस शानदार गेंदबाजी औसत के बाद भी वेस्टइंडीज को इस साल टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पाई हैं. वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी लगते हैं. जो वेस्टइंडीज के लिए विपक्षी टीमों से लोहा लेते हुए नजर आते हैं.

जेसन होल्डर के लिए यह साल बल्लेबाजी में भी काफी अच्छा रहा हैं. उन्होंने इस साल अपनी बल्लेबाजी से भी वेस्टइंडीज के लिए कई अहम पारियां खेली हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: जेसन होल्डर ने तोड़ा 100 सालों पुराना रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ हासिल किया ये मुकाम appeared first on SportzWiki Hindi.