Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- दूसरे वनडे मैच की 12 सदस्यीय टीम सामने आने के बाद कुलदीप यादव की जगह तय, ये खिलाड़ी होगा बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कल यानि बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पहले मैच की जीत के बाद 1-0 की बढ़त के साथ उतरने जा रही है।

दूसरे वनडे मैच के लिए बीसीसीआई ने घोषित किए 12 नाम

अभी दूसरा वनडे मैच शुरू होने में तो करीब एक दिन का समय बाकी है और इतने पहले ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम के दूसरे वनडे मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

 

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के जिन 12 खिलाड़ियों के दूसरे वनडे मैच के लिए नाम घोषित किए हैं वो पहले मैच के समान ही है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान विराट कोहली किस खिलाड़ी को बाहर रखेंगे।

दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव की वापसी होना तय

गुवाहाटी वनडे मैच में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर रखा था। अब दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव की वापसी तय है कुलदीप यादव तो दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे।

लेकिन आखिर उनको टीम में लेने पर किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ये सबसे बड़ा सवाल है।तो हम आपको बताते हैं कि अगर दूसरे वनडे मैच में चाइनामैन स्पिन गेंदबाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया

तो तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद शमी या खलील अहमद में से एक को बाहर रहना पड़ सकता है। क्योंकि भारत की स्पिन पिच पर तीन तेज गेंदबाजों को विराट कोहली एक साथ अब नहीं खिलाना चाहेंगे।…

पहले वनडे मैच में तीनों गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर

खलील अहमद – खलील अहमद ने गुवाहाटी के पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 64 रन खर्च कर एक विकेट ले सके

उमेश यादव–  उमेश यादव को पहले वनडे में कोई विकेट हाथ नहीं लगा और उन्होंने 10 ओवर में 64 रन खर्च किए।

मोहम्मद शमीमोहम्मद शमी ने पहले वनडे मैच में 2 विकेट जरूर निकाले लेकिन 10 ओवर में उन्होंने 81 रन दे डाले।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- दूसरे वनडे मैच की 12 सदस्यीय टीम सामने आने के बाद कुलदीप यादव की जगह तय, ये खिलाड़ी होगा बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.