भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच सौराष्ट्र क्रिकेट एशोसिएशन के राजकोट क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में वेस्टइंडीज को एक पारी व 272 रन के अंतर से हरा दिया हैं. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली हैं.
भारतीय टीम ने बनाये थे 649 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी. भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 139 रन की पारी कप्तान विराट कोहली ने खेली थी.
कोहली के अलावा युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में ही टीम के लिए 134 रन की पारी खेली. वहीं रविन्द्र जडेजा ने भी टीम के लिए 100 रन की नाबाद पारी खेली थी.
वेस्टइंडीज पहली पारी में 181 वहीं दूसरी पारी में 196 रन पर हुई आल आउट

बता दें, कि वेस्टइंडीज की टीम जहां अपनी पहली पारी में मात्र 181 रन पर आउट हो गई थी. वहीं अपनी दूसरी पारी में मात्र 196 रन पर ही आउट हो गई.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरी तरह साबित हुए और भारतीय टीम के गेंदबाजो का इस मैच में पूरी तरह से बोलबाला रहा हैं. वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 53 रन की पारी रोस्टन चेज ने खेली. वहीं दूसरी पारी में किरन पावेल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाये.
भारत के लिए वेस्टइंडीज की पहली पारी के 4 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने प्राप्त किये थे. वहीं कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 5 विकेट हासिल किये.
बता दें, कि भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 468 रन की एक भारी बढ़त हासिल हुई थी. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को फाँलोअन दे दिया था, लेकिन फाँलोअन खेलने उतरी वेस्टइंडीज का दूसरी पारी में भी फ्लॉप प्रदर्शन रहा और वह एक पारी और 272 रन के बड़े अंतर से इस मैच को हांर गई हैं.
यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड



all score board image credit cricbuzz
The post INDvsWI : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को एक पारी व 272 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त, देखें स्कोरकार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.