भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए अभी तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है। भारत ने गुवाहाटी में खेले गए मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था। दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाये। जबाव में वेस्टइंडीज की टीम आसानी से लक्ष्य तक पहुँचती दिख रही थी लेकिन अच्छी गेंदबाजी की वजह से यह मैच टाई हो गया।
पुणे के लिए रवाना हुई टीम
पुणे में होने वाले तीसरे मैच के लिए अभी भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है। इसके बाद भी कुछ खिलाड़ी पुणे के लिए रवाना हो गए हैं। इसमें खलील अहमद और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। इसके अलावा किसी और खिलाड़ी के बारे में कोई खबर नहीं आई है।
खलील अहमद ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुणे निकलने से पहले फोटो शेयर की। इसमें उनके साथ टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी थे। इसका मतलब साफ़ हो जाता है कि खलील टीम में बने रहेंगे।
Super set to go Pune
with @msdhoni #indiancricketteam #indvswestinndies #Msd pic.twitter.com/RIpQ34hqnA
— Khaleel Ahmed (@imK_Ahmed13) October 25, 2018
दूसरे मैच में हुए थे ड्रॉप
वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें पहले वनडे में खलील अहमद ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 64 रन खर्च कर एक बल्लेबाज को आउट किया। उन्हें नई गेंदबाज से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला और पुराने गेंद पर बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की।

दूसरे मैच में उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया। कुलदीप ने इस मैच में 3 बल्लेबाजों को आउट किया लेकिन दो अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी फिर महंगे साबित हुए।
भारतीय टीम को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश
भारतीय टीम को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश है। इसी वजह से खलील को एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली थी। पहले ही मैच में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ दबाव भरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे।
The post INDvsWI: दूसरे मैच से बाहर हुआ था ये खिलाड़ी, लेकिन अंतिम 3 मैच में विराट ने फिर किया शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.

with