वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन पृथ्वी शॉ अर्द्धशतक लगाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. पृथ्वी के टेस्ट करियर की ये दूसरी पारी है. लगातार पहली दो पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले शॉ भारत के आठवें बल्लेबाज बने हैं. पहली पारी में 134 रन बनाए थे.
पृथ्वी शॉ से पहले ये भारतीय बल्लेबाज कर चुके ये कारनामा

टेस्ट क्रिकेट में पहली दो पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दिलवर हुसैन, एजी कृपाल सिंह, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना, रोहित शर्मा के नाम शामिल हैं. जिसमें अब पृथ्वी शॉ का नाम भी जुड़ गया.
पृथ्वी ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया. राजकोट में भी पृथ्वी ने काफी तेजी के साथ रन बनाते हुए 99 गेंदों पर शतक लगाया था.
अब शॉ की नज़रें लगातार दूसरा शतक लगाने पर होंगी. अगर वह ऐसे करने में सफल रहते हैं तो ये उनके लिए शानदार होगा. राजकोट में शॉ ने अपना जो बेख़ौफ़ अंदाज़ दिखाया था उसी तरह वह हैदराबाद में भी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनके को लेकर भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी हो सकती है पर इतना जरुर कहा जा सकता कि उनमे बल्लेबाजी करने की प्रतिभा का स्तर एक अलग ही है.
लंच तक भारत ने बनाए 80 रन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होकर 311 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने लंच तक 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए. केएल राहुल ने एक बार फिर निराश किया. राहुल ने कवर ड्राइव लगाकर शुरुआत अच्छी की थी. मगर वह विकेट पर टिक नहीं सके. होल्डर की गेंद पर वह बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. पृथ्वी 52 रन बनाकर जबकि चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: टेस्ट करियर की पहली दो पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले 8वें भारतीय बने पृथ्वी शॉ, जाने कौन हैं पहला appeared first on SportzWiki Hindi.