वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है वहीं ऋषभ पंत को भी टेस्ट के बाद वनडे मैचों में भी मौका दिया गया है। मोहम्मद शमी की भी एक साल बाद टीम में वापसी हुई है। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी पहले 2 मैचों में आराम दिया गया है।
इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने कई भारतीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया है। आईये उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं।
1. दिनेश कार्तिक

एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे दिनेश कार्तिक को टीम में मौका नहीं मिला है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे में भी वह टीम के साथ थे। कार्तिक को एशिया कप में कई बार अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। फाइनल मैच में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थियों में 37 रन बनाये थे।
कार्तिक के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है। विश्वकप को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए थे। मध्यक्रम में वह लंबी पारी खेलकर मैच फिनिश करने का माद्दा भी रखते हैं।
The post INDvsWI: 5 भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के थे हकदार, लेकिन चयनकर्ताओं ने की नाइंसाफी appeared first on SportzWiki Hindi.