Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, राजकोट टेस्ट: पहले दिन ट्विटर पर छाए रहे पृथ्वी शॉ, रोहित, सहवाग समेत दिग्गजों ने दी बधाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में आज पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल हुआ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के लिए पृथ्वी शॉ ने अपना डेब्यू किया, तो वहीं वेस्टइंडीज के लिए भी शेरमन लेविस ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 364 रन बना लिए हैं।

पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक

भारत के लिए डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आज शतकीय पारी खेली। वह सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी 86 रन बनाये। दिन का खेल खत्म होने के समय विराट कोहली 72 और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।

आज दिन भर लोगों ने खेल पर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आईये देखते हैं लोगों ने क्या-क्या कहा:

 

The post INDvsWI, राजकोट टेस्ट: पहले दिन ट्विटर पर छाए रहे पृथ्वी शॉ, रोहित, सहवाग समेत दिग्गजों ने दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.