भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच खेला गया. इस टेस्ट मैच में भारत ने बहद आसानी से विंडीज को हरा दिया.भारत ने विंडीज के ऊपर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया. भारत के खिलाफ मिली हार के बाद विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने मीडिया से बात की और टीम के प्रदर्शन को लेकर निराशा व्यक्त की.
भारत ने हासिल की आसान जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया. इस मैच में मिली जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी तीसरे दिन रविवार को उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने 127 रनों पर ही समेट दी. ऐसे में भारत को जीत के लिए 71 रनों की दरकार थी. पृथ्वी शॉ (33) और लोकेश राहुल (33) ने बिना नुकसान के 75 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.
मैच के बाद जताई निराशा

मैच के बाद बात करते हुए जेसन होल्डर ने टीम की हार के बाद निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि
“जिस तरह से हमने दूसरी पारी में संघर्ष किया, उससे में बेहद निराश हूँ. जिस तरह से हमने कल के दिन संघर्ष दिखाया था, उसके बाद हमे इस तरह के खेल में आगे जाना चाहिए थे, लेकिन इंडिया ने वापसी की और हमे मैच से बाहर कर दिया.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये देख कर अच्छा लगा कि
“तेज़ गेंदबाजों ने आज विकेट हासिल किये. आज उमेश ने दस विकेट हासिल किये और मैंने पांच विकेट हासिल किये. मुझे लगता है कि एक अतिरिक्त गेंदबाज़ टीम को मदद कर सकता था. हमे बल्लेबाजों को ज्यादा आगे ले जाना होगा. हमे एक लम्बी पारी खेलनी होगी.”
खुद के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे खुद के प्रदर्शन से संतुष्टि हैं. मैं अच्छा खेला रहा हूँ और मुझे दर्द में खेलने में आदत है. मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है.”
The post INDvsWI: भारत से मिली हार के बाद भी जेसन होल्डर ने कहा कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.