Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: कुलदीप यादव ने विराट कोहली के इस फैसले को बताया भारत के मैच न जीत पाने का वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच वुधवार को विशाखापत्तनम में खेला गया, जोकि टाई रहा. मैच के बाद स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने बताया कि ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो रहा था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए थे. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने भी 321 रन बनाए और नतीजा टाई रहा.

भारत की और से सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप यादव ने लिए. मोहम्मद शमी, उमेश यादव और यज़ुवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए. वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी. जिसमें वह 13 रन बनाने में कामयाब रहे.

कुलदीप ने कहा ओस के कारण गेंदबाजी करना रहा मुश्किल भरा 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप यादव ने कहा ”ओस में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था. पिच काफी तेज थी और गेंद गीली हो गयी थी. गेंद को पकड़ पाना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था. हालाँकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपको ऐसी परिस्थितियों से निपटना होता है, हमें अभ्यास की बहुत ज्यादा जरूरत है.”

ये भी पढ़ें –  मैच टाई होने के बाद भी भारत पर फूटा लोगो का गुस्सा

उन्होंने कहा ”परिस्थिति को अगर देखें तो एक समय वह हम पर हावी हो रहे थे. एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम काफी खुश हैं. ओस के बावजूद भी मुझे लगता है हमने अच्छा काम किया.”

कुलदीप ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हेटमेयर की प्रसंशा की है. हेटमेयर ने मैच में 94 रनों की जबरदस्त पारी खेली. इससे पहले गुवाहाटी वनडे में भी हेटमेयर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक अंदाज में 106 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

कुलदीप ने हेटमेयर को लेकर कहा ”हेटमेयर जबरदस्त खेल रहा है. उसे गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था. मैं उसे रोकने के साथ-साथ आउट करने की कोशिश कर रहा था. वह मेरे खिलाफ सहज नहीं था पर कुछ छक्के लगाकर स्थिति को बदल दिया.”

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान के बाबर आजम से इस मामले में पीछे रह गए विराट कोहली

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: कुलदीप यादव ने विराट कोहली के इस फैसले को बताया भारत के मैच न जीत पाने का वजह appeared first on SportzWiki Hindi.