भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में 12 अक्टूबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर आपना कब्जा जमाना चाहेगी। टीम ने पहले मैच में पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में ‘तितली’ की वजह से भारतीय टीम में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
तितली का दिख सकता है असर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी कर दी है और अब दूसरे टेस्ट मैच में इसकी वजह से खलल पड़ सकता है। यह तूफान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक पहुँच चुका है।
खबरों की आने तो यह चक्रवाती तूफान 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके कारण भारी बारिश और भूस्खलन भी हो रही है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई जिले इससे प्रभावित हुए हैं।
#WATCH: Latest visuals from Andhra Pradesh's Srikakulam after #TitleCyclone made a landfall. pic.twitter.com/itSoHD16wk
— ANI (@ANI) October 11, 2018
#Visuals from Ganjam’s Gopalpur after #TitliCyclone made landfall in the region at 5:30 am today. 10,000 people from low lying areas had been evacuated to govt shelters till last night. #Odisha pic.twitter.com/HEYog0DNe7
— ANI (@ANI) October 11, 2018
कितना रहेगा तापमान

तापमान की बात की जाए तो 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सबसे कम 19 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगर तूफान का असर नहीं दिखता है तो मैच के लिए एक शानदार दिन रहेगा।
इसके साथ ही मैच में अगले कुछ दिनों में भी मौसम साफ़ रहने की सम्भावना है लेकिन सब कुछ तितली तूफान पर ही निर्भर करेगा।
भारतीय टीम ने घोषित किये 12 खिलाड़ी

राजकोट टेस्ट मैच की तरह ही हैदराबाद में भी भारतीय टीम ने मैच से एक दिन पहले ही 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस मैच में भी मयंक अग्रवाल को खेलने का मौका नहीं मिल पायेगा।
पिछले मैच और इस मैच के 12 खिलाड़ी में कोई अंतर नहीं है। इसका मतलब साफ है कि मोहम्मद सिराज को भी अपने टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार काना पड़ेगा।
The post INDvsWI: ‘तितली’ के असर से प्रभावित हो सकता है हैदराबाद टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.