Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव को आराम देने के पीछे काफी दिलचस्प हैं वजह

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को खेलेगी. इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा करदी गयी है. हालांकि ये टीम पहले दो मैचों के लिए ही है. इस दौरान टीम से कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी भी हुई है. वहीं रिषभ पंत को पहली बार वनडे टीम में मौका दिया गया. जबकि मोहम्मद शमी भी टीम में वापसी करने में कामयाब हुए हैं.

ये खिलाड़ी हुए बाहर 

एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ के लिए जारी की गयी खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर किया गया है.

इसमें भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. जबकि जाधव की फिटनेस बाहर होंने का कारण हो सकती है. पर दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल और दीपक चाहर अपने प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर हुए हैं.

इस वजह से कार्तिक, कौल और चाहर हुए बाहर 

एशिया कप के दौरान दिनेश कार्तिक ने 5 पारियों में 146 रन बनाए थे. वह एक भी मैच में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए. जबकि टीम में अपनी जगह मजबूत करना का उनके पास ये एक अच्छा मौका था. मगर इस मौके को भुनाने में कार्तिक सफल नहीं हो पाए.

सिद्धार्थ कौल को एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था. पर इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले पाए. कौल ने अभी तक कुल तीन वनडे मैच खेले हैं. जिसमें अभी तक वह एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. जबकि रन देने की इकॉनमी 6.62 रही.

दीपक चाहर ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया. उस मैच में वह एक विकेट लेने में कामयाब हो सके. इस दौरान चाहर अपनी गेंदबाजी से बहुत अधिक प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाए. यही कारण है की उन्हें टीम में जगह नहीं दी गयी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव को आराम देने के पीछे काफी दिलचस्प हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.