Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: करुण नायर को टीम में ना चुने जाने पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हैं वजह

virat kohli

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए करुण नायर को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. अब करुण नायर के टीम में चयन ना होने पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं.

टीम में चयन करना मेरा काम नहीं 

The current format of Test cricket should not be tampered with: Kohli

बुधवार को जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे सवाल पूछा गया, कि करुण नायर को टीम में जगह क्यों नहीं मिली तो इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा, “चयनकर्ता पहले उन्हें ना चुने जाने के बार में बयान दे चुके हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता, कि अब मुझे इस पर बात करनी चाहिए. 

चयन करना मेरा काम नहीं हैं. यह एक सर्कल है जहां हर कोई अपना काम कर रहा हैं. इक सर्कल में चयनकर्ताओं का काम टीम का चयन करना हैं और वह यह काम कर रहे हैं. लोग बाहर क्या कह रहा है मैं इस बात पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता हूं.”

मुझे नहीं लगता मुझसे इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा,

“मुझे नहीं लगता, कि किसी भी व्यक्ति को इस बारे में मुझसे सवाल करना चाहिए. हमारे मुख्य चयनकर्ता पहले से ही इस पर अपनी टिपण्णी कर चुके हैं, इसलिए मुझे इस पर टिप्पणी करने की ज़रूरत है.”

लोग इस की बात हमसे जोड़ रहे 

virat kohli

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे लोगो को निशाना बनाते हुए कहा, “लोगों को यह भी एहसास होना चाहिए, कि यह हर सब कप्तान या टीम प्रबंधन के हाथ में कमान नहीं होती हैं. लोग फिर भी इस बात को हम लोगो से जोड़ रहे हैं, लेकिन यह सच बात नहीं हैं. चयन के मामलों में कप्तान व टीम प्रबंधन का कोई हाथ नहीं हैं. “

The post INDvsWI: करुण नायर को टीम में ना चुने जाने पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.