Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: ब्रायन लारा ने बताया कैसे भारत को पहले दोनों वनडे मैचों में हरा सकता था वेस्टइंडीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी जबरदस्त थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में ब्रायन लारा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार पारी की तारीफ की। फिर उन्होंने कहा कि विंडीज की टीम को सुधार करने की जरूरत है। सिर्फ 322 रनों का स्कोर काफी नहीं था।

बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी सुधार

पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने क्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए कहा कि,

“मेरे हिसाब से कई बल्लेबाज क्रीज पर टिककर खेल रहे थे, उनको लगातार खेलना चाहिए था। वेस्टइंडीज ने सिर्फ 322 रनों का स्कोर बहुत ज्यादा मान लिया होगा।”

इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि,

“वेस्टइंडीज टीम को सिर्फ बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी भी सुधारने की भी जरुरत हैं। “

 

स्कोर 400 रनों तक लेकर जाना था

टेस्ट क्रिकेट में 400 रनों का स्कोर खड़े करने वाले एकमात्र बल्लेबाज लारा ने कहा कि,

“हेटमायर और पॉवेल को यह स्कोर 400 रनों तक लेकर जाना चाहिए था। मैं मानता हूँ, कि जीतने की गारंटी फिर भी नहीं कही जा सकती थी, क्योंकि दोनों टीमों के पास 50-50 के अवसर रहते हैं।”

पहला वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला गया था। बता दे पहला मैच जीत और दूसरा मैच टाई होने के बाद भारतीय टीम पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 1 -0 से आगे है।

टीम इंडिया ने यह पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। जिसमें वेस्टइंडीज ने 322/8 रनों का मजबूत स्कोर दिया था। कोहली को इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से चुना गया था.

पुणे में होगा तीसरा वनडे मुकाबला

बता दे पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। दूसरे मैच में शानदार जीत के साथ टीम इंडिया का पलड़ा अभी भी भारी हैं। कोहली और विराट के अलावा कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post INDvsWI: ब्रायन लारा ने बताया कैसे भारत को पहले दोनों वनडे मैचों में हरा सकता था वेस्टइंडीज appeared first on SportzWiki Hindi.