इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से राजकोट में शुरू हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
21 साल की उम्र में ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ पायलट बनने जा रहा है ये क्रिकेटर
इस मैच में दोनों ही टीमों की ओर से एक-एक खिलाड़ी ने अपना अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपना पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने मैदान में उतरे।
1st Test IndvWI: इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे विराट कोहली
उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप प्रदान की। वहीं मेहमान टीम की ओर से शेरमेन लुईस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
अब इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे वीरेन्द्र सहवाग
मैच शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा, जब उनके नियमित कप्तान जैसन होल्डर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए। उनके स्थान पर के्रेग ब्रैथवेट टॉस के लिए मैदान पर उतरे। इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों (रविचन्द्र अश्विन, रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव) को शामिल किया है।
विजय हजारे ट्रॉफी : इस खिलाड़ी ने दिए विश्वकप 2019 में खेलने के संकेत, रेलवे के खिलाफ बनाएं 96 रन
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
वेस्टइंडइीज: के्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), कीरन पॉवेल, शाई होप, शिमरान हेटमायर, रोस्टन चेज, सुनील अंबरीश, शेन डोविच (विकेटकीपर), केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शेरमेन लुईस, शैनन गेब्रियल।