Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: 11 साल बाद ये ​आक्रामक बल्लेबाज जुड़ने जा रहा है दिल्ली डेयरडेविल्स से

इंटरनेट डेस्क। शिखर धवन भारतीय टीम के शानदार ओपनर बल्लेबाज है। धवन ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। शिखर धवन ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन हाल ही में एक खबर आ रही हैं कि धवन आईपीएल के 12वें सीजन में सनराइर्जस हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

जन्मदिन से भी खास हैं धोनी के लिए आज का दिन, किया था ये बड़ा कारनामा

मीडिया की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ये गब्बर बल्लेबाज आईपीएल के 12वें सीजन में यानी कि 2019 में दिल्ली डेयडेविल्स की ओर से मैदान में नजर आ सकता है। ऐसी खबर मिल रही है कि शिखर धवन 2018 नीलामी में रिटेन नहीं करने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद से नाखुश थे। आपको याद दिला दें कि धवन को पिछल साल सनराइर्जस हैदराबाद ने राइट टू मैच आरटीएम कार्ड के जरिए टीम में बरकरार रखा था।

2019 World Cup : भारतीय टीम ने BCCI से मांगी ये तीन खास चीजें!

मीडिया से मिली खबरों को जाने तो गब्बर आईपीएल के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस या फिर किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हो सकते हैं। लेकिन क्रिकइंफो की ताजा जानकारी के अनुसार धवन 11 साल के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से मैदान में उतर सकते है। शिखर धवन इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे है। धवन ने कई मैचों में रोहित के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।