स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपने घर दिल्ली में धमाल मचाते नजर आएंगे। जी हाँ, 11 साल बाद शिखर धवन दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते हुए नज़र आएंगे। साल 2019 के IPL सीजन से एक बार फिर से धवन दिल्ली की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे । आपको जानकारी में बता दें , ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, दिल्ली की टीम ने शिखर धवन के बदले में तीन खिलाड़ियों का सौदा किया है ।
अब 2019 IPL के अगले सीजन से धवन दिल्ली की टीम में खेलेंगे तो इसके बदले में विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज नदीम हैदराबाद की टीम से खेलते नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि धवन सनराइजर्स से नाराज़ चल रहे थे। हालांकि सनराइजर्स ने नीलामी के दौरान फिर से धवन को 5.2 करोड़ में खरीद लिया था, लेकिन इसके बावजूद भी धवन और सनराइजर्स के बीच कुछ ठीक नहीं हुआ ।
शिखर धवन की 5.2 करोड़ रुपए की कीमत के बदले में हैदराबाद की टीम विजय शंकर के 3.2 करोड़ रुपए, शाहबाज नदीम के 3. 2 करोड़ रुपए और और अभिषक नायर के 55 लाख रुपए में खरीदा था । आपको बता दें , तीनों खिलाडियों को दिल्ली ने नीलामी में कुल मिलाकर 6. 95 करोड़ में खरीदा था और इस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम धवन के बदले इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए बची हुई 1. 75 करोड़ (6. 95 - 5. 20 करोड़) की राशि दिल्ली डेयरडेविल्स को देगी ।
Herald