Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL : मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ यह दक्षिण अफ्रीकी स्टार, ये दो खिलाड़ी हुए बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। 2019 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच अभी से शुरू गया है। वैसे तो अभी टूर्नामेंट शुरू होने के पांच महीने से भी ज्यादा का समय बाकी है लेकिन टीमों के खिलाडियों की अदला-बदली अभी से शुरू कर दी है। इस ट्रेड की शुरुआत करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दक्षिण अफ़्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्वांटन डी कॉक को खिलाड़ियों के ट्रेड में तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को देने पर सहमत हो गई है।

2018 आईपीएल से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने डी कॉक को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने डी कॉक को उसी कीमत परखरीदा है और इस डील को ऑफसेट करने के लिए उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय को रिलीज़ कर दिया है। मुंबई ने मुस्ताफिजुर को 2.2 करोड़ और धनंजय को 50 लाख रूपये की कीमत पर टीम में शामिल किया था।

सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक डी कॉक पिछले साल अपनी टीम के लिए 14 खेलों में से सिर्फ आठ मैच ही खेले थे जिसमें वे 125 से भी कम की स्ट्राइक रेट पर केवल 201 रन बनाने में कामयाब रहे थे। मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद डी कॉक वेस्टइंडीज के एविन लेविस के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस डी कॉक की चौथी टीम होगी। इस से पहले वे सनराइज़र्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके है।

बता दें कि आईपीएल में दो मुख्य ट्रेडिंग विंडो होती है जिसमें से एक सीजन खत्म होने के तुरंत बाद और दूसरी नीलामी के बाद सीजन शुरू होने तक होती है। इस ट्रेडिंग में टीमें आपसी सहमति से खिलाडियों का बदलाव कर सकते है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल आईपीएल सीजन के लिए नीलामी 15 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की जायेगी।



Herald