Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD- विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही पारी से बनाए थे ये अनोखे रिकॉर्ड, जिस पर नहीं गया किसी का ध्यान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम किए। विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 129 गेंदों में 157 रनों की शानदार पारी खेली।

विराट कोहली ने एक पारी से बना डाले ये कुछ अनोखे रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे करने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा। इनमें से कुछ मामलों में विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। तो आईए आपको बताते हैं कोहली के कुछ अनोखे रिकॉर्ड….

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए साल 2008 में डेब्यू क्या जिसके बाद से ही उनका बल्ला जमकर बोला है लेकिन जब से उन्होंने भारतीय टीम की वनडे कप्तानी संभाली उसके बाद तो उनकी बल्लेबाजी कुछ ज्यादा खतरनाक हो गई।

विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर रनों का अंबार खड़ा किया है। तभी तो विराट कोहली कप्तान के तौर पर अब तक 18 मैन ऑफ द मैच जीत चुके हैं। इस मामले में उन्होंने धोनी के 17 मैन ऑफ द मैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा हैं तो वहीं सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरूद्दीन के बतौर कप्तान 14 मैन ऑफ द मैच को तो काफी पहले ही पीछे कर दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज

वेस्टइंडीज की टीम के नाम में ही कई सालों पहले खौफ हुआ करता था। भले ही इस विंडीज टीम में वो बात नहीं रही है लेकिन एक समय की विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज के सामने विराट कोहली का बल्ला खूब रन उगल रहा है।

इसका एक बड़ा सबूत ये है कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले तीन वनडे मैचों में लगातार 3 शतक लगा चुके हैं। विंडीज के खिलाफ कोहली के आलावा पाकिस्तान के बाबर आजम है जो ऐसा कमाल कर चुके हैं।

बतौर कप्तान 150 से ज्यादा रन दो बार बनाने वाले दूसरे कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 157 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान 150 से ज्यादा रन की दूसरी पारी खेली। इससे पहले उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 160 रन बनाए थे।

इस पारी के साथ ही विराट कोहली 150 से ज्यादा रन बनाकर बतौर कप्तान दो बार ऐसा करने वाले रिकॉर्ड की बराबरी की। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एन्ड्रू स्ट्रॉस ऐसा कर चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बने बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन विराट कोहली वैसे तो हर विरोधी टीम के सामने भरपूर रन उगलती है लेकिन ये मैरून जर्सी की टीम उन्हें कुछ ज्यादा ही रास आती है।

विंडीज टीम के सामने आते ही विराट कोहली बहुत ही खतरनाक हो जाते हैं। इसी कारण से वो इस टीम के खिलाफ 6 शतक लगा चुके हैं जो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के 5 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post RECORD- विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही पारी से बनाए थे ये अनोखे रिकॉर्ड, जिस पर नहीं गया किसी का ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.