Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SA vs ZIM: ताहिर के कमाल से दूसरा वनडे साउथ अफ्रीका ने 120 रन से जीता

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज चल रही है। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 120 रनो से मात दी है। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में हैट्रिक बनाकर विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 39 साल 190 दिनों की उम्र में ये हैट्रिक पूरी की है। इमरान ताहिर वनडे में तीन विकेट लगातार लेने वाले साउथ अफ्रीका के चौथै गेंदबाज बन गए हैं और दुनिया के 45 वें।

पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम मात्र 190 रनो पर आल आउट हो गई थी। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 78 रन पर ही ढेर हो गई। खास बात तो ये है कि इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज और लगभग 2 साल बाद टीम में वापसी कर रहे डेल स्टेन ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगया और उसके बाद लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने हैट्रिक सहित 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की टीम की कमर तोड़ दी।

आपको बता दें, ताहिर से पहले वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के एंडे ब्रांडेस के नाम था। इस गेंदबाज वे 33 साल और 10 महीने की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1997 में हैट्रिक ली थी, जिसका रिकॉर्ड अब ताहिर ने तोड़ दिया है।

यह भी पढ़े :-

IND vs WI : पृथ्वी और पुजारा ने दी भारत को दमदार शुरुआत, पहले दिन भारत का स्कोर 364/4

पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में शतक लगाकर तोड़ दिए कई सारे रिकॉर्ड, देखें



Herald