Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: INDvsWI: मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने पृथ्वी शॉ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खेला गया. आज के मैच में जहाँ भारत ने बेहद आसानी से वेस्टइंडीज को हरा दिया, तो आइये जानते है कि आज के मैच में कौन से बड़े रिकॉर्ड बने:

भारत ने हासिल की आसान जीत 

हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज टीम की दूसरी पारी 127 रनों पर सिमट गई. उमेश यादव के शानदार चार विकेट हॉल की मदद से भारतीय टीम ने विंडीज टीम को केवल 71 रनों की बढ़त पर रोका था.  भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 72 रनों का लक्ष्य रखा गया था, जिस भारत ने बेहद आसानी से 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया.

जानिए आज कौन से बड़े रिकार्ड्स बने 

वेस्टइंडीज के कप्तान भारत के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट हासिल किये थे और 50 रन बनाए थे. ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें खिलाडी है.

  • उमेश यादव रवि शास्त्री के बाद दूसरे ऐसे गेंदबाज़ बन गए है. जिन्होंने चार गेंदों में तीन विकेट हासिल किये हैं.
  • उमेश यादव ऐसे चौथे भारतीय गेंदबाज़ बन गए है, जिन्होंने घरेलू सरजमी पर दस विकेट हासिल किये है.
  • भारत ने अपनी पिछली दस घरेलु सरजमी पर खेली गई सीरीज पर कब्ज़ा किया है.
  • वेस्टइंडीज दुनिया की दूसरी ऐसी टीम है, जिसने पहली पारी में 300 से ज्यादा रन बनाए है और फिर भी टीम मैच तीन दिनों के अंदर हार गई.
  • भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज को दस विकेटों से हराया है.
  • आज ये सातवीं बार हुआ है कि वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाज़ भारत के खिलाफ डक पर आउट हुए है.
  • युवा बल्लेबाज़ शॉ किसी भी मैच में विनिंग रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ है.
  • उमेश यादव ने मैच में दस विकेट हासिल किये है.इससे पहले 1999 में ये कारनामा हुआ था. उस दौरान ये कारनामा महान तेज़ गेंदबाज़ जवागल श्रीनाथ ने किया था.

The post STATS: INDvsWI: मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.