Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

W W W के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-19 के लिए किया घातक प्रदर्शन, पेश की एक बार फिर इंडिया के लिए दावेदारी

कुछ ही महीनों पहले भारत के सबसे बड़े और महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम में अपना डेब्यू किया। अर्जुन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से शुरुआत जरूर की लेकिन उनकी ये शुरुआत बिल्कुल भी यादगार नहीं रही।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी

अर्जुन तेंदुलकर के खराब डेब्यू के बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई लेकिन इसके कुछ महीनों के बाद एक बार फिर से अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आप को साबित किया।

इन दिनों भारत की वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने मंगलवार को असम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपना प्रभाव छोड़ा। अर्जुन ने गेंदबाजी के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज कराते हुए 7 ओवर में 2 मेडन ओवर के साथ 14 रन देकर 3 सफलता हासिल की।

अर्जुन के 3 विकेटों की मदद से मुंबई अंडर-19 टीम ने असम अंडर-19 को 10 विकेट से हराया

भारत में खेली जा रही जोनल वनडे अंडर-19 टूर्नामेंट में मंगलवार को मुंबई अंडर-19 टीम और असम अंडर-19 टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई अंडर-19 टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 10 विकेट से जीत हासिल की।

सूरज के लालभाई कॉन्ट्रेकटर स्टेडियम में खेले गए मैच में असम की पूरी पारी पहले खेलते हुए 99 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने असम के सलामी बल्लेबाज दानिश अहमद को आउट करने के बाद अपने दूसरे स्पेल में निचले क्रम के बल्लेबाज ऋषिकेश बोहर और रितुराज बिस्वास को चलता किया।

मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ही चेज किया 99 रनों का स्कोर

असम को 99 रनों के स्कोर पर ही समेटने के बाद मुंबई अंडर-19 टीम बल्लेबाजी करने उतरी और उनको दोनों ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और सुवेर पारकर ने 21.5 ओवर में ही स्कोर चेज कर लिया।

यशस्वी जायसवाल ने 65 गेंदों में 56 और सुवेद पारकर ने 66 गेंदों में 41 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post W W W के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-19 के लिए किया घातक प्रदर्शन, पेश की एक बार फिर इंडिया के लिए दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.