Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

W W W W W के साथ फॉर्म में लौटे अर्जुन तेंदुलकर पहले ही मैच में आलोचकों का मुंह किया बंद

भारत की अंडर-19 टीम के तेज़ गेंदबाज़ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए मुंबई की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने अपने पहले ही मैच प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.

वेदांत मुरकर के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम छह अक्टूबर को गुजरात के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत  में शानदार जीत हासिल की है.

अर्जुन ने की शानदार गेंदबाज़ी 

अर्जुन ने वीनू मांकड ट्रॉफी अंडर19 में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किये हैं. इस दौरान अर्जुन ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए और गुजरात की टीम को महज 142 रन पर समेट दिया.

इससे पहले वीनू मांकड ट्रॉफी अंडर 19 वनडे लिमिटेड ओवर जोनल लीग के मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए गुजरात के खिलाफ पांच विकेट हासिल कर टीम को छोटे स्कोर पर समेट दिया.

मुंबई की टीम में हो सकते हैं शामिल 

आप को बता दे कि अर्जुन को इस वर्ष जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट के लिए जूनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था. दो मैचों की सीरीज़ में अर्जुन ने चार पारियों में तीन विकेट निकाले थे.
अर्जुन 19 वर्ष के हो चुके हैं इसलिए मौजूदा अंडर-19 एशिया कप के लिए वह पहले ही अयोग्य हो गए हैं. इसी कारण से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी शामिल नहीं किए  गया था. हालांकि अब वीनू मांकड ट्रॉफी के जरिए उनके पास मुंबई की सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका रहेगा.
ऐसे में अब ‘देखना दिलचस्प रहेगा कि अर्जुन आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करते है, क्योंकि अब सभी की निगाहें उन्ही पर टिक गए हैं. ऐसे में अब वो और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post W W W W W के साथ फॉर्म में लौटे अर्जुन तेंदुलकर पहले ही मैच में आलोचकों का मुंह किया बंद appeared first on SportzWiki Hindi.