न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सीरिज का यह पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इस टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 रन के करीबी अंतर से जीत लिया और साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली.
ऐसा रहा पूरा मैच

बता दें, कि इस मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाये थे.
न्यजीलैंड की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 227 रन बनाये. पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर 74 रन की एक अच्छी बढ़त हासिल की थी. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 249 रन बनाये और पाकिस्तान को 176 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था.
पाकिस्तान की टीम 176 रन के इस लक्ष्य के जवाब में मात्र 171 रन पर ही आउट हो गई और यह मैच न्यूजीलैंड की टीम ने 4 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया.
न्यूजीलैंड की जीत में मुंबई के एजाज पटेल चमके

बता दें, कि न्यूजीलैंड टीम की इस जीत में मुंबई के एजाज पटेल चमके हैं. बता दें, कि भारतीय मूल के एजाज पटेल का यह डेब्यू टेस्ट मैच था और उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया हैं.
उन्होंने पहली पारी में पाकिस्तान टीम के कुल 2 विकेट हासिल किये थे. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 23.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए मात्र 59 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. एजाज पटेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से भी नवाजा गया.
यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड
all score card image credit cricbuzz

all score card image credit cricbuzz
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय खिलाड़ी की मदद से न्यूज़ीलैंड ने हारे हुए मैच में पाकिस्तान को हरा 1-0 से बनाई सीरीज में बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.