Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल ने किया कुछ ऐसा कि जोकोविच का नंबर-1 बनना तय

पेरिस    

स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया है। स्पेन के इस खिलाड़ी के नाम वापस लेने से सर्बिया के नोवाक जोकोविच का नंबर-1 बनना तय हो गया है। नडाल ने पेट की मांसपेशियो में तकलीफ के चलते अपना नाम वापस लिया और इसका सबसे बड़ा फायदा जोकोविच को मिलेगा।

नडाल ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरे पेट की मांसपेशियों में तकलीफ है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मुझे नहीं खेलना चाहिए।' जोकोविच अगले सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो जाएंगे।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जो 100वें एटीपी खिताब से एक जीत की दूरी पर हैं। पेरिस मास्टर्स में जोकोविच और फेडरर पर फैन्स की नजर होगी।