Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी की वजह से टी-10 लीग के लिए जहीर खान ने चुना जर्सी नंबर 34

टी-10 लीग का दूसरा सीजन 21 नवंबर से शुरू हो रहा हैं. टी-10 लीग का यह सीजन 2 दिसंबर तक चलेगा. इस टी-10 लीग के सीजन में कई भारतीय खिलाड़ी खेलने वाले हैं. जिसमे से एक जहीर खान भी हैं. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान बंगाल टाइगर्स के लिए इस टी-10 लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे.

जहीर खान ने इस टी-10 लीग के लिए नंबर-34 की जर्सी का चयन किया हैं. खुद टीम के मेंटोर अनीस सजान ने उनकी जर्सी का अनवारण एक कार्यक्रम में किया हैं.

धोनी की वजह से चुना जर्सी नंबर-34 

अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने 34 नंबर की जर्सी को पहनने का कारण बताते हुए अपने बयान में आगे कहा, “मेरी जन्म तिथि  7 अक्टूबर है.

मैं नंबर 7 के लिए पसंद नहीं करता, लेकिन यह जर्सी नंबर के लिए महेंद्र सिंह धोनी फेमस है. इसलिए मैंने 3+4=7 के कॉम्बिनेशन की वजह से 34 नंबर की जर्सी का चयन किया हैं.

फिटनेस बनाये रखने के लिए कर रहा मेहनत

बंगाल टाइगर्स के फिजियोथेरेपिस्ट जॉन ग्लोस्टर का जिक्र करते हुए जहीर ने कहा, कि “मैने पहले भी फिजियोथेरेपिस्ट जॉन ग्लोस्टर के साथ काम किया हैं. मैं टी-10 के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रोज़ाना अपनी फिटनेस के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रहा हूं.

युवा गेंदबाजों को टिप्स प्रदान करेंगे

बंगाल टाइगर्स के मेंटोर अनीस सजान ने गल्फ न्यूज़ को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “जहीर खान ने आगामी टी-10 लीग के लिए नंबर-34 को पसंद किया हैं. अब वह इस नंबर की जर्सी को पहनकर वह प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए उत्सुक है.”

अनीस सजान ने अपने बयान में टीम को लेकर कहा, “जहीर हमारे लिए एक स्टार प्लेयर से अधिक होंगे. वह अमीर यमीन, रायड एमरीट और अली खान जैसी टीम में युवा गेंदबाजों को टिप्स प्रदान करेंगे. जहीर ने कहा हैं, कि वह उनके साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post एमएस धोनी की वजह से टी-10 लीग के लिए जहीर खान ने चुना जर्सी नंबर 34 appeared first on SportzWiki Hindi.