पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आजम ने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम ने हालिया समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं दुनिया के नंबर टी-20 बल्लेबाज भी हैं।
26 पारी में बनाये हजार रन
आक्रामक शैली के बल्लेबाज न होने के बाद भी बाबर आजम ने सिर्फ 26 पारियों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हजार रन पूरे किये। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और आरोन फिंच जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 27 पारियों में यह रन पूरे किये थे। विराट कोहली इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
केएल राहुल तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के बाबर आजम को रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। राहुल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पड़ा रहा है।
राहुल के नाम अभी 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की 18 पारियों में 712 रन दर्ज है। इन 18 पारियों में उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं। उन्होंने यह रन 47.47 की औसत और 151.17 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं।
7 पारी में 288 रनों की जरूरत

बाबर आजम के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए राहुल को 7 पारियों में 288 रनों की जरूरत है। टी-20 क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ा आंकड़ा हाँ लेकिन राहुल के रन बनाने के तरीके को देखते हुए इस मुश्किल नहीं दिखता।
भारत को अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टी-20 मैच खेलना है। इसमें बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया में भी 3 टी-20 मैच खेलना है। राहुल इन 5 मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो आसानी से रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post यह भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता है बाबर आजम के सबसे तेज 1000 टी-20 रन का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.