Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 साल बाद श्रीसंत ने हरभजन के थप्पड़ मारने पर किया बड़ा खुलासा, जानिए

स्पोर्ट्सडेस्क। क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंत इन दिनों कलर्स पर प्रसारित होने वाले सबसे विवादित शो बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट है। शो में वो कई बार देखा गया है कि उनका पारा आपे से बाहर हो जाता है। ऐसे में अभी हाल हाल ही में उन्होंने 10 साल पहले हुई उनसे जुड़ी बड़ी कंट्रोवर्सी को लेकर सफाई दी है। श्रीसंत बिग बॉस के 12 वें सीजन के सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट में से एक है। श्रीसंत ने अपने जीवन के विवादास्पद हिस्से, हरभजन सिंह के साथ प्रसिद्ध स्लैप-गेट विवाद के बारे में खुलकर बात की।

बिग बॉस में सुरभी राणा ने जब इस घटना के बारे में श्रीसंत से पूछती है कि उनके और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के बीच क्या हुआ था। इस सवाल को सुनने के बाद श्रीसंत ने कहा कि '' मुझे अभी भी याद है कि 2008 में जब मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चंडीगढ़ में मैच को मैंने थोड़ा सीरियस ले लिया था। भज्जी पाजी का वो लोकल ग्राउंड था और वो टीम के कप्तान थे। उन्होंने मैच के पहले ही मुझसे बोला था श्री ये भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं है इसलिए आराम से रहना।

श्रीसंत ने कहा थप्पड़ मारने वाली बात के बारे में बोला कि "सच में क्या हुआ जो वीडियो में नहीं दिखाया गया। जब मैं मैदान में उनसे हाथ मिलाने गया तो मैंने कहा हार्ड लक भज्जी पा.. तो उन्हें गुस्सा आ गया उन्होंने मेरे ऊपर चेहरे पर हाथ उठाया, हालांकि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा। उसे थप्पड़ नहीं कहा जा सकता। हम दोनों ने ही लाइन क्रॉस की थी और इसमें किसी अकेले की गलती नहीं थी। मैं उन्हें बड़े भाई जैसा मानता था और अगर आदमी गुस्से में ऐसी हरकत कर सकता है तो बुरा लगता है। मैं भी उस समय असहाय महसूस कर रहा था अैर इसीलिए मैदान पर फूट फूट कर रोने लगे थे। "



श्रीशंत ने आगे कहा कि "आज सबको बताना चाहूंगा कि भज्जी पाजी और मेरे बीच कोई परेशांनी नहीं है और हमारे बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं। वह मेरे लिए ट्वीट करते हैं और मेरी पत्नी से फोन पर बात करते हैं और बच्चों का हाल-चाल भी पूछते हैं। पुरानी बातें खत्म हो गई हैं और मैं आज भी उन्हें अपना बड़ा भाई ही मानता हूं।'

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच हुए मैच के बाद भारत के स्पीनर हरभजन सिंह ने कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया था जब श्रीसंत उसने हाथ मिलाने गए थे। इसके बाद श्रीसंत मैदार पर ही रोने लगे थे। हरभजन सिंह को इस घटना के बाद आगे के मैचों के लिए बैन कर दिया गया था।

T20 WC 2018: इंग्‍लैंड ने भारत को दी 8 विकेट से मात, अधूरा रह गया सपना

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान ने दिया बयान, कहा- कोहली को कप्तानी में सुधार की जरूरत

IND vs AUS, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, फिंच शून्य पर आउट



Herald