Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट की दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट के तीनो प्रारूप में बनाये है 111 रन

Team India sends for Australia

आज हम आपकों दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी का नाम बताने वाले है. जिसने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 111 रन का स्कोर बनाया हुआ है.

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ही वह खिलाड़ी हैं. जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 111 रन का यह स्कोर अपनी व्यक्तिगत पारी में बनाया हैं.

हिटमैन ने खेली है क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 111 रन की नाबाद पारी 

हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 111 रन का यह स्कोर साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये मुंबई टेस्ट मैच में बनाया था. बता दें, कि यह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का अंतिम टेस्ट मैच भी था. इस मैच में भारत की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन नाबाद बनाये थे.

एशिया कप 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 23 सितंबर को रोहित शर्मा ने 119 गेंदों में 111 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी. वहीं  वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 नवंबर 2018 को लखनऊ में हुए टी-20 मैच के दौरान भी रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर 111 रन की शानदार पारी खेली थी.

तीनों ही मैच में भारत ने दर्ज की थी आसान जीत 

आपकों बता दें, कि भारत के उपकप्तान हिटमैन द्वारा जब भी 111 रन की व्यक्तिगत पारी खेली हैं. भारत को तब जीत ही मिली हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने मुंबई में खेला गया साल 2013 का टेस्ट मैच जहां एक पारी व 126 रन के अंतर से जीत लिया था.

वहीं एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को भारत ने 9 विकेट से हरा दिया था. 6 नवंबर 2018 को लखनऊ में खेले गये टी-20 मैच के दौरान भी भारत की टीम ने 71 रन की एक बड़ी जीत दर्ज की थी.

क्रिकेट में माना जाने अशुभ आँकड़ा, रोहित और भारत के लिए शुभ  

वैसे तो 111 रन के इस स्कोर को क्रिकेट की भाषा में एक अशुभ आँकड़ा माना जाता है और जब भी टीम के किसी टीम का 111 रन का नेलशन आता था, तो इस स्कोर पर अंपायर डेविड शेफर्ड अपना एक पैर भी उठाते थे, लेकिन यह आँकड़ा भारतीय टीम के लिए तब काफी शुभ रहा है, जब हिटमैन ने 111 रन का यह व्यक्तिगत स्कोर बनाया हैं.

शानदार रहा है रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर 

रोहित शर्मा अबतक वनडे क्रिकेट के कुल 193 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 47.78 की शानदार औसत से 7454 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 88.67 का रहा हैं. वह अबतक 21 शतक व 37 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा हैं.

भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने जहां 25 टेस्ट में अबतक 39.97 की औसत से 1479 रन बनाये हुए हैं.  वहीं रोहित शर्मा ने अपने खेले 90 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 32.89 की औसत से 2237 रन बनाये हुए हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्रिकेट की दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट के तीनो प्रारूप में बनाये है 111 रन appeared first on SportzWiki Hindi.