Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 12 – इन 3 खिलाड़ियों को पिछले साल नहीं मिला था कोई खरीददार इस साल लग सकती है करोड़ो की बोली

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 18 दिसंबर को जयपुर के एक बार फिर से खिलाड़ियों की मंडी सजेगी। जिसमें आईपीएल-12 के लिए सभी टीमों के बीच खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त के लिए जोर-अजमाइश देखने को मिलेगी।

पिछली नीलामी के नजरअंदाज इन 3 खिलाड़ियों को इस बार मिल सकती है बड़ी रकम

आईपीएल-11 के सीजन की नीलामी के दौरान कई खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। लेकिन एक बार फिर से वो खिलाड़ी नीलामी में किसी भी टीम का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

इनमें से आपको हम बताते हैं वो 3 विदेशी टी-20 स्टार खिलाड़ी जिनकी पिछले सीजन में तो नीलामी में बोली नहीं लग सकी लेकिन उन्होंने अपने मौजूदा प्रदर्शन से इस बार की नीलामी में बड़ी रकम हासिल करने का दावा किया है।

ओएन मोर्गन

इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान ओएन मोर्गन को आईपीएल के पिछले सीजन के लिए लगी नीलामी में हर किसी फ्रेंचाइजी ने नजरअंदाज कर दिया था। इससे ओएन मोर्गन को निराशा जरूर हुई होगी।

लेकिन ओएन मोर्नग ने लिए हालिया समय जबरदस्त गुजरा है। उन्होंने वनडे और टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से जमकर रनों की बारिश की है और इसी को देखते हुए उन्हें इस बार की नीलामी में करोड़ो की रकम मिल सकती है।

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल -11 की नीलामी में अपने आपको शामिल किया लेकिन जॉनी बेयरस्टो पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखायी।

भले ही जॉनी बेयरस्टो को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा लेकिन साल 2018 में जॉनी ने जमकर जलवा बिखेरा है। हर फॉर्मेट में जॉनी बेयरस्टो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और आईपीएल फ्रेंचाइजी के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित किया।

ल्यूक रोंकी

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंकी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और विश्व क्रिकेट की कई लीग में खेलते दिखते हैं। उन्होंने आईपीएल के लिए भी अपना नाम दिया था लेकिन कोई फ्रेंचाइजी रूचि नहीं दिखा सका।

ल्यूक रोंकी आईपीएल में जगह नहीं मिलने की निराशा के बीच विश्व क्रिकेट की दूसरी टी-20 लीगों में खूब धमाल किया है। ल्यूक रोंकी के इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब उन्हें आईपीएल की इस बार की नीलामी में बड़ी रकम हाथ लग सकती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 12 – इन 3 खिलाड़ियों को पिछले साल नहीं मिला था कोई खरीददार इस साल लग सकती है करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.