आईपीएल के इतिहास में पहली बार देखा गया है कि किसी सीजन के इतने महीनों पहले आईपीएल के अगले सीजन की जोरदार तैयारी हो रही हो। आईपीएल शुरु होने में अभी भी करीब 5 महीनों का समय है लेकिन इस बार आईपीएल ऑक्शन बहुत ही जल्दी होने जा रहा है और इसी कारण से तैयारियां भी जोरों पर हैं।
ये 5 खिलाड़ी नहीं थे पिछले सीजन का हिस्सा, इस बार आएंगे नजर
अगले महीने 18 दिसंबर को जयपुर में आईपीएल ऑक्शन होगा। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी बचे और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर नजर गढ़ाए हैं,

तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पिछले आईपीएल में नहीं खेल पाए थे लेकिन इस बार के आईपीएल में उन खिलाड़ियों का उतरना तय है। तो आपको बताते हैं वो 5 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी जो इस बार आएंगे नजर…
स्टीवन स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ का पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलना था लेकिन आईपीएल से एन पहले उन्होंने बॉल टेंपरिंग के कांड को अंजाम दिया।

इस कारण से उन्हें बाहर कर दिया लेकिन इस बार प्रतिबंध को पूरा करने के बाद स्टीवन स्मिथ का इस सीजन में खेलना तय है जो राजस्थान के लिए ही हल्ला बोलेंगे।
डेविड वार्नर
स्टीवन स्मिथ की तरह ही सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वार्नर को बॉल टेंपरिंग के कारण पिछले सीजन से हटना पड़ा। इसके बाद इन्हें सनराईजर्स की कमान मिलना तो मुश्किल है।

लेकिन डेविड वार्नर के इस सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ना तो तय है। डेविड वार्नर इस बार टीम के साथ बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पिछले आईपीएल सीजन में किसी भी टीम ने अपने पाले में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखायी।

लेकिन डेल स्टेन ने हाल ही में क्रिकेट के मैदान में चोट के बाद वापसी की है और बड़े ही जबरदस्त अंदाज में की है। ऐसे में इनके नाम पर बोली लगना संभव नजर आ रहा है।
लसिथ मलिंगा
आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर गेंदबाजी सलाहकार जुड़े थे।

लेकिन इस बार उन्होंने एक बार फिर से अपने आपको आईपीएल में खेलने के लिए ऑक्शन में उतरने का फैसला किया है। लसिथ मलिंगा एक बार फिर से आईपीएल ट्रेक पर दिख सकते हैं।
हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने अब तक आईपीएल इतिहास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें पिछले ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं चुना।

इस बार एक बार फिर से हाशिम अमला ऑक्शन में उतरेंगे और उनके नाम को हर बार नजरअंदाज करना मुश्किल है ऐसे में वो किसी भी टीम के लिए खेलते दिख सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल 12- पिछले साल आईपीएल का हिस्सा नहीं थे ये 5 खिलाड़ी इस साल साबित हो सकते हैं मैच विनर appeared first on SportzWiki Hindi.