Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 12- गौतम गंभीर के अलावा इन खिलाड़ियों को भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने किया टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए ऑक्शन की तैयारी जोरों पर है। ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम के उन खिलाड़ियों को छोड़ रही है जो उन्हें लग रहा है कि वो किसी काम के नहीं है। इस लिस्ट में कई प्रमुख और बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी भी हुई है।

दिल्ली डेयरडेविल्स ने किया कई खिलाड़ियों को रिलीज

खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिलीज करने में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल-12 के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

इसी कारण से उन्होंने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला ले लिया है। अगर मुंबई मिरर की रिपोर्ट की माने तो दिल्ली डेयरडेविल्स ग्लेन मैक्सवेल, जैसन रॉय और क्रिस मौरिस जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है।

मैक्सवेल और मॉरिस जैसे बड़ी रकम वाले खिलाड़ियों को किया रिलीज

आईपीएल-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादें से ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाया था। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल को 9 करोड़ रूपये में शामिल किया तो वहीं जैसन रॉय को भी अच्छी रकम दी।

इसके अलावा दिल्ली ने पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मौरिस को 11 करोड़ रूपये में रिटेन किया था। लेकिन शुरुआत में खराब प्रदर्शन के बाद चोटिल होकर मौरिस को बाहर होना पड़ा। जिनके स्थान पर दिल्ली ने जूनियर डाला को अपने पाले में शामिल किया था।

डेयरडेविल्स ने किया साफ, नहीं बढ़ना चाहती इन खिलाड़ियों के साथ आगे

दिल्ली डेयरडेविल्स ने पिछले सीजन बड़े खिलाड़ियों को लेकर खिताब जीतने की कोशिश की तरफ कदम बढ़ाया लेकिन ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस मॉरिस और जैसन रॉय जैसे कोई खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा सके।

लेकिन अब इस खिलाड़ियों की पिछले साल बहुत ही साधारण प्रदर्शन के बाद डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी किसी भी तरह से उनके साथ आगे बढ़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 12- गौतम गंभीर के अलावा इन खिलाड़ियों को भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने किया टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.