स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने खेल के साथ साथ कई काम करते है। विराट कोहली आज दुनिया के बहुत बड़े ब्रांड बन चुके है। अब हाल ही में विराट को दुनिया के सबसे हाई प्रोफाइल एथलीट में शामिल किया गया हैं। विराट कोहली खुद को दुनिया में एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर चुके है। विराट आज उनके साथ बड़ी बड़ी कंपनियां काम करना चाहती है। 30 साल के विराट कोहली- घड़ियां, कारें, स्पोर्ट्स शू, मोटरबाइक, कपड़े, राइड सर्विसेजे, टायर्स, स्नैक्स, हेल्थ फूड, हेड फोंस और यहां तक कि टूथब्रश सहित 21 ब्रांड के विज्ञापन करते हैं।
अब हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2018 की वह लिस्ट जारी की है जिसमे दुनिया के 100 सबसे अधिक कमाने वाले खिलाड़ी है। वह इस लिस्ट में 83वें स्थान पर हैं। वहीं अब अगर विराट के पिछले 12 महीने की कमाई की बात की जाये तो 24 मिलियन डॉलर यानी करीब 170 करोड़ रुपये है। इस मामले में वह सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और फुटबॉलर सर्गियो अग्यूरो से भी आगे हैं। फोर्ब्स के अनुसार उन्होंने 20 मिलियन डॉलर प्रायोजकों से और चार मिलियन डॉलर सैलरी और आवर्स के रूप में कमाए हैं।
हालांकि ऐसा नहीं लगता कि वह दुनिया के सबसे महंगे ऐथलीट फ्लोयड मेवेदर या फिर दूसरी पोजीशन पर काबिज लियोनल मेसी की बराबरी कर पाएंगे क्योंकि क्रिकेट दुनिया में बहुत कम देखा और पसंद किया जाता है। वहीं फुटबॉल को दुनिया के हर कोने में खेला और देखा जाता है।
यह भी पढ़े:-
हॉकी के महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, माधुरी और शाहरुख ने दी प्रस्तुति
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज, तो हो जायेगा ये बड़ा नुकसान
Herald