Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 12 : अब इस आईपीएल टीम को कोचिंग देते नजर आयेगे मोहम्मद कैफ, हुआ औपचारिक ऐलान

आईपीएल के अगले सीजन यानि आईपीएल-12 के शुरू होने में तो अभी वक्त बचा हुआ है लेकिन इस बीच सभी टीमें खिलाड़ियों के साथ ही अपने सपोर्टिंग स्टाफ को भी मजबूत करने में लग गई हैं। सभी फ्रेंचाइजी की नजरें आईपीएल जीतने पर है और उसी को लेकर सपोर्टिंग स्टाफ भी बदल रहा है।

मोहम्मद कैफ बने दिल्ली डेयरडेविल्स के सहायक कोच

प्लेयर ट्रेडिंग विंडो के साथ ही अपने पहले खिलाब की तलाश कर रही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खिलाड़ियों की अदला बदली के साथ ही अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत करने का भी काम शुरू कर दिया है।

 

इसी के तहत दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को शुक्रवार को अपनी टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

आईपीएल में पहले बी मोहम्मद कैफ कर चुके हैं सपोर्टिंग स्टाफ का हिस्सा

भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर चुके मोहम्मद कैफ ने इसी साल अपने इंटरनेशल करियर को अलविदा कहा था। और वहीं इससे पहले भी वो आईपीएल में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं।

मोहम्मद कैफ ने साल 2017 में गुजराज लॉयंस की टीम के साथ सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में काम किया है। तो साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की टीम के साथ उनके पहले रणजी सीजन में सलाहकार के तौर पर भी काम किया है।

मोहम्मद कैफ दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़कर हुए खुश

एक लंबे प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव रखने वाले पूर्व दिग्गज फील्डर मोहम्मद कैफ अब रिकी पोंटिंग और जेम्स होप्स के साथ सपोर्टिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

इस नियुक्ति के बाद मोहम्मद कैफ ने बड़ी खुशी जतायी और इसको लेकर कहा कि  “मैं दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा बनकर खुश हूं। और लड़कों के एक रोमांचक ग्रुप को एक साथ लाने की उम्मीद कर रहा हूं, जो अपनी फ्रेंचाइजी और देश का गर्व बनने जा रहे हैं।”

दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक ने भी जतायी खुशी

इसके साथ ही कैफ ने कहा कि “मैनेजमेंट टीम के समर्थन के साथ, मुझे यकिन है कि हम टीम के कई छोटे खिलाड़ियों को पोषित करने में मदद करेंगे और टीम को आईपीएल के साथ मजबूत करेंगे।”

तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक मुस्तफा ने मोहम्मद कैफ का स्वागत किया और कहा कि “कैफ हमारे बैकरूम में मौजूद स्टाफ को एक बड़ी मात्रा में अनुभव और खेल की समझ को लाते हैं। वो उस सर्किट पर कुछ ज्यादा प्रशंसनीय हैं और युवाओं के लिए एक नेचुरल सलाहकार होंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 12 : अब इस आईपीएल टीम को कोचिंग देते नजर आयेगे मोहम्मद कैफ, हुआ औपचारिक ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.