Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 15.5 ओवर में धोनी ने लगाई विराट को रिव्यू न लेने पर डांट और फिर जब रिव्यू का आया फैसला हर कोई रह गया हैरान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में 5 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। होल्डर का यह फैसला जल्द ही गलत साबित हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने पहले दो ओवर में ही वेस्टइंडीज को 2 झटके दे दिए। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर रविन्द्र जडेजा का शिकार बने।

एलबीडबल्यू आउट किया

भारत के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले शिमरोन हेटमायर को पिछले मैच में खलील अहमद ने एलबीडबल्यू आउट किया था। आज के मैच में वह जडेजा का शिकार बने।

हेटमायर स्पिन गेंदबाजों पर टूट कर पड़ते हैं लेकिन रविन्द्र जडेजा की गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था। इसी वजह से वह एलबीडबल्यू आउट हो गए।

जडेजा ने धोनी गलत साबित किया

हेटमायर के पैर पर गेंद लगने के बाद मैदान के अंपायर अनिल चौधरी ने बल्लेबाज को आउट नहीं दिया। विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का भी यही मानना था कि बल्लेबाज आउट नहीं है और इसी वजह से उन्होंने रिव्यू लेने से मना कर दिया।

उसके मना करने के बावजूद जडेजा को अपने आप पर भरोसा था और उन्होंने धोनी और कप्तान विराट कोहली को डीआरएस लेने के लिए मजबूर कर दिया। जहां साफ दिख रहा था कि बल्लेबाज आउट है।

वेस्टइंडीज की हालत नाजुक

भारत के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में विंडीज टीम की हालत नामुक बन गई है। बारिश के कारण पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी लेकिन विंडीज कप्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया।

उनका फैसला पहले और दूसरे ही ओवर में जगह साबित हो गया जब भुवनेश्वर ने सलामी बल्लेबाज कीरोन पॉवेल और बुमराह ने शानदार फॉर्म में चल रहे शाई होप को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विंडीज पारी पूरी तरह पटरी से उतर गई।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: 15.5 ओवर में धोनी ने लगाई विराट को रिव्यू न लेने पर डांट और फिर जब रिव्यू का आया फैसला हर कोई रह गया हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.