Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्षा से बाधित मैच में आॅस्ट्रेलिया ने बनाए 158 रन, भारत को जीत के लिए 17 ओवर में 174 रनों की आवश्यकता

इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस समय तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वर्षा से बाधित मैच में आॅस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए।

AusvInd : कोहली T20 सीरीज में बना सकते हैं ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बनेगे दुनिया टॉप बल्लेबाज

पहले टी20 मैच की पहली पारी में ही वर्षा होने के कारण भारतीय टीम को 17 ओवर में डकवर्थ लुईस के नियम के अनुसार 174 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। वर्षा से बाधित इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरूआत की और समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए। रोहित और शिखर धवन ने टीम इंडिया को शानदार शुरूआत दी।

'मस्तानी' बन यूं नाचीं अपनी शादी में डिपंल गर्ल, सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने मचाई धूम

आॅस्ट्रेलिया की ओर से वर्षा से बाधित इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने आतिशी पारी खेली है। मैक्सवेल ने 24 गेंदों में चार छक्कों की सहायता से 46 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इनके अलावा क्रिस लिन ने 37 रन और मार्कस स्टोइनिस 33 रनों की पारी खेली। इनकी पारी की बदौलत आॅस्टेलिया टीम ने चार विकेट पर 158 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

अक्षय और रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज से पहले ही बना सकती हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन खर्च करके आॅस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद ने 1—1 विकेट लिया।