पेरिस| जर्मनी के पुरुष टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वरेव ने बुधवार को अमेरिका के टिएफोए को मात देकर पेरिस मास्टर्स के अंतिम-16 में जगह बना ली है।
ज्वेरेव ने टिएफोए को 6-4, 6-4 से मात दी। वह अगले दौर में स्पेन के फेलेसियानो लोपेज और अर्जेटीना के डिएगो श्वार्टजमैन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।
ज्वेरेव के नाम तीन एटीपी मास्टर्स खिताब हैं। वह मेड्रिड ओपन-2018, रोजर्स कप-2017 और रोम मास्टर्स-2017 में जीत हासिल कर चुके हैं।
The post टेनिस : ज्वेरेव ने पेरिस मास्टर्स के अंतिम-16 में बनाई अपनी जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.