लाइव सिटीज.सेंट्रल डेस्क: बिहार की टीम के जब एक बार फिर से रणजी में खेलने की खबर की पुष्टी हुई तो खिलाड़ियों के साथ ही बिहार के लोगों की आकांक्षाएं भी बढ़ गई. लेकिन शायद जो आकांक्षाएं हमने पाली है उसपर हमारी टीम फिलहाल अभी तो खड़ी नही उतरी है. करीब 18 साल बाद रणजी ट्राफी का मैच खेलने उतरी बिहार की टीम को अपनी पहली हीं पारी में बड़ी नाकामी का सामना करना पड़ा है. देहरादून में उत्तराखंड टीम के होमग्राउंड पर खेलने उतरी बिहार की टीम टीम बैकफुट पर आ गई है.
लंच के पहले हीं बिहार की पूरी टीम पवेलियन लौटी
जानकारी के अनुसार देहरादून में खेले जा रहे रणजी मैच के मुकाबले में खेलने उतरी बिहार की टीम आज पहले ही दिन फ्लॉप साबित हुई. बिहार के बल्लेबाज देहरादून के बॉलरों के सामने टिक ही नहीं सके. बता दे कि लंच के पहले ही बिहार की पूरी टीम महज 60 रन के न्यूनतम स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई. आज के मैच में खेलने उतरी बिहार की टीम शुरूआती झटकों से उबर ही नहीं सकी. जिसके कारण टीम का यह हाल हुआ. उतराखंड के बॉलरों के स्विंग के आगे बिहारी बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस और लाचार नजर आए.
बिहार के खिलाफ उत्तराखंड के गेंदबाज दीपक धपोला ने घातक बॉलिंग करते हुए बिहार के 6 बल्लेबाजों को विकेट झटका. उनकी गेदबाजी ने बिहार की टीम के पूरे बैटिंग लाइन को धराशाई कर दिया. बिहारी बल्लेबाज इतने बेबस नजर आए कि कई तो दहाई का भी अंक नहीं छू सके. मालूम हो कि बिहार की टीम को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रणजी खेलने का मौका मिला है. कोर्ट ने कहा था कि इसी साल सितंबर से सभी टूर्नामेंट में बिहार की टीम खेलेगी.
इसके बाद बिहार की टीम का रणजी और दूसरे अन्य घरेलू क्रिकेट मैच खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है. नॉर्थ ईस्ट की डेब्यू कर रही सात टीमों सहित रिकॉर्ड कुल 37 टीमें गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी क्रिकेट टूर्नामेंट में चुनौती पेश कर रही हैं. इससे पहले बिहार की टीम ने विजय हजारी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया था.
The post 18 सालों बाद रणजी खेलने उतरी बिहार की टीम, पहले ही दिन हो गई फ्लॉप appeared first on Live Cities.