क्रिकेट के मैदान में दर्शकों की नजरें हमेशा ही बल्लेबाज या गेंदबाजों पर रहती है। क्रिकेट के मैदान में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के जबरदस्त प्रभाव के बीच फील्डिंग भी एक ऐसा विभाग है जिसकी खास अहमियत होती है।
मौजूदा समय के पांच बेहतरीन फील्डर
इस खेल में एक अच्छा कैच या फील्डिंग की सुस्ती से बचाए गए कुछ रन मैच को रोचक बना सकते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं मौजूदा दौर के पांच सबसे बेहतरीन फील्डर जिनका कोई जवाब ही नहीं है।
5. केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का बल्लेबाजी में एक खास नाम है जो मौजूदा समय के शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। साथ ही साथ केन विलियम्सन की मैदान में फील्डिंग की चुस्ती देखने लायक है।

केन विलियम्सन एक बेहतरीन फील्डर के रूप में अपने आपको साबित कर चुके हैं। जिनकी मैदान में फील्डिंग के दौरान मुस्तैदी देखते ही बनती है। केन विलियम्सन की इस फील्डिंग को देख उनको मौजूदा समय के खास फील्डर में मान सकते हैं।
4. विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय के क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। जिनके नाम रिकॉर्ड की फेहरिस्त लगी हुई है। बल्लेबाजी में तो विराट कोहली को किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन

साथ ही साथ मैदान में उनकी फुर्ती देखते ही बनती है। विराट कोहली की फील्डिंग जबरदस्त नजर आती है। जो उनको वर्तमान के बेहतरीन फील्डरों में शुमार करती है। विराट कोहली की फील्डिंग की चुस्ती का कोई जवाब ही नहीं है।
3. फाफ डू प्लेसीस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस को भी मौजूदा समय के अच्छे बल्लेबाजों में गिना जाता है। फाफ डू प्लेसीस ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जीताए हैं इसके साथ ही

फाफ डू प्लेसीस ने अपनी फील्डिंग चपलता से भी टीम को खास फायदा पहुंचाया है। फाफ डू प्लेसीस विश्व क्रिकेट के एक बेहतरीन फील्डर हैं जिनसे बल्लेबाजों को रन चुराना आसान नहीं होता है।
2. रविन्द्र जडेजा
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम को अपनी स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से बढ़िया योगदान देते हैं लेकिन इस खिलाड़ी में उनकी सबसे बड़ी मजबूती उनकी खतरनाक फील्डिंग है।

रविन्द्र जडेजा मौजूदा समय के नाम सिर्फ भारत बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार फील्डर कहे जा सकते हैं। रविन्द्र जडेजा की फील्डिंग की मुस्तैदी ऐसी है कि किसी बल्लेबाज को उनके आस-पास से रन चुराना बहुत ही मुश्किल होता है। इनको नंबर 2 फील्डर कहा जा सकता है।
1. बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर कहे जाते हैं। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से ही प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले बेन स्टोक्स को उनकी फील्डिंग सर्वगुण संपन्न क्रिकेटर बनाती है।

बेन स्टोक्स ना केवल गेंदबाजी या बल्लेबाजी से बल्कि अपनी बेहतरीन फील्डिंग से किसी भी मैच को अपनी टीम की तरफ मोड़ने की क्षमता रखते हैं। बेन स्टोक्स की फील्डिंग में चीते सी फुर्ती नजर आती है जो उनको मौजूदा दौर के सबसे नंबर वन फील्डर की पहचान दिलाता है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मौजूदा समय के पांच सबसे बेहतरीन फील्डर जिनके पास गेंद पहुंचने पर रन आउट होना तय, लिस्ट में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.