Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 के स्पेशलिस्ट हैं ये 5 खिलाड़ी फिर भी आईपीएल में नहीं मिलता है कोई खरीददार

आईपीएल इस समय दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में सबके सामने आ रही है. इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी खेलना चाहते है और वो इस लीग में खेलते भी है. ऐसे में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते है जो लीग का हिस्सा बनाना चाहता है और उनके पास प्रतिभा भी है फिर भी इस लीग में नही खेल नही पाते हैं.

तो आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताएँग जो इस लीग का हिस्सा बन सकते है, लेकिन उन्हें इस लीग में खेलने का मौका नही मिलता हैं.

जो रूट 

जो रूट

जो रूट को इस समय दुनिया का सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. वो इस समय वनडे और टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर काबिज़ है. वही अगर उनके टी-20 रिकार्ड्स की बात करें तो उन्होंने अपने 28 मैचों की 26 पारियों में 35 से ज्यादा के औसत से 787  रन बनाए है. ऐसा नही है कि उनका स्ट्राइक रेट कम है.

अगर उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो उन्होंने ये रन  लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से बनाए है. ऐसे में कोई भी शक नही है कि वो इस एक अच्छे टी-20 खिलाड़ी है. लेकिन इसके बाद भी उन्हें अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नही मिला है.

इयान मॉर्गन 

इंग्लैंड के वनडे टीम के कप्तान मॉर्गन को टी-20 और वनडे क्रिकेट के विशेषज्ञ खिलाड़ी माना जाता है. लेकिन इसके बाद भी उन्हें पिछले सत्र में खेलने का मौका नही मिला था.

मॉर्गन निचलेक्रम में आ कर तेज़ी से रन बनाने में माहिर है और उनकी फिनिशर की भूमिका भी आसानी से निभा सकते है.इसके बाद उन्हें पिछली बार आईपीएल में खेलने का मौका नही मिला है जोकि काफी ज्यादा निराशाजनक है.

मार्टिन गुप्टिल 

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल है. न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है.

रोहित शर्मा के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर उन्ही का है. इन सबके के बाद मार्टिन गुप्टिल अभी तक आईपीएल का हिस्सा लगातार नही बन पाए है.

आईपीएल में दो बार उन्हें किसी और खिलाड़ी के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन पिछली बार उन्हें भी ख़रीदा नही गया था.

हाशिम अमला 

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ हाशिम अमला ने अपने खेल में काफी ज्यादा सुधार किया है. वनडे और टी-20 जैसे क्रिकेट में उन्होंने खुद को साबित कर दिया है.

यहाँ तक आईपीएल के 9वें सीजन में उन्होंने तीन शतक बनाए थे और 420 रन बनाए थे. इसके बाद भी पिछली बार उन्हें आईपीएल में किसी भी टीम नही ख़रीदा था. जोकि काफी हैरान करने वाला फैसला था.

इरफ़ान पठान 

ये सच है की इरफ़ान पठान का करियर अब ढाल पर है. उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है. हालांकि उन्होंने घरेलू क्रिके में कई बार खुद साबित किया है. जिसके बाद भी आईपीएल में अब कोई भी इरफ़ान पठान पर बोली लगाने को तैयार नही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टी-20 के स्पेशलिस्ट हैं ये 5 खिलाड़ी फिर भी आईपीएल में नहीं मिलता है कोई खरीददार appeared first on SportzWiki Hindi.