स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे है। वेस्ट इंडिज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी 20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और रिकॉर्ड अपने नाम किए। 'हिटमैन' रोहित शर्मा वेस्ट इंडीज के खिलाफ 11 नवंबर को टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अगर रोहित चल गए, तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।
रोहित शर्मा टी-20 सीरीज के आखरी मैच में एक ऐसे रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे वो क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच देंगे और भारत का नाम क्रिकेट जगत में और भी ऊंचा हो जाएंगा।
महिला टी-20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर
तेंदुलकर के इस टेस्ट रिकॉर्ड को छोड़कर सारे बेटिंग रिकॉर्ड तोड़ सकते है कोहली : वीरेंद्र सहवाग
वेस्ट इंडिज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मैच में उन्होंने 111 रन की नाबाद पारी खेली और टी- 20 में सर्वाधिक (4) शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। रविवार को चेन्नई में अगर रोहित शर्मा 69 रन और बना लेते है तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।
रोहित शर्मा ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल की 79 पारियों में 2203 रन बनाए है और अब टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर आने के लिए उन्हें महज 69 रनों की जरूरत है। बता दे कि फिलहाल न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 73 पारियों में 2271 रन बनाकर टॉप पर हैं।
विराट कोहली के देश छोड़ने वाले बयान पर उनके समर्थन में उतरे सहवाग, कही ये बात
अगर रोहित शर्मा कल होने वाले मैच में 69रन बना लेते है तो रोहित ने नाम टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगा और इसी के साथ एक बड़े कीर्तिमान से भारत रोशन होगा। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी होंगे।
सचिन तेंदुलकर टेस्ट और वनडे इंटरनेशल में (क्रमश: 15921और 18426 रन) सर्वाधिक रन बनाने के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड बनने के बाद अब टी-20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज एक भारतीय होगा।
Herald