खेल डेस्क। गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान ने बुधवार को अबु धाबी में खेले गए पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
IndvWi : दुनिया के बेस्ट फिनिशर धोनी आज हासिल करने वाले ये खास उपलब्धि
मोहम्मद हफीज (45) की शानदार पारी की मदद से पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलिन मुनरो (58) और पूर्व कप्तान रोस टेलर (42) की तूफानी पारियों के बावजूद न्यूजीलैंड छह विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
एक पारी में ही चौका का शतक लगाने से चूका ये तूफानी बल्लेबाज
न्यूजीलैंड को जीत के लिए अन्तिम ओवर में 17 रन की आवश्यकता था, लेकिन उसके बल्लबाज इस ओवर में केवल 14 रन ही बना सके। पाकिस्तान की ओर से अन्तिम ओवर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने किया।
'विराट बिग्रेड' आज जीतना चाहेगी लगातार छठी सीरीज, आज इस समय होगा मुकाबला
न्यूजीलैंड के पास अन्तिम गेंद पर मैच जीतने का मौका था। इस गेंद पर उसे जीत के लिए छह रन की जरुरत थी, लेकिन रोस टेलर केवल चौका ही लगा पाए।
इसके साथ ही पाकिस्तान ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार सातवीं और इस साल 17 में से 15 वीं जीत हालिस की। हाल ही में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 3-0 से शिकस्त दी थी।
भारत जीत के लिए तो विंडिज सीरीज बचाने उतरेगा मैदान पर
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज ने अपनी पारी के दौरान केवल 36 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्हेांने पांच चौके और एक छक्का मारा। जबकि पाकिस्तानी कप्तान सफराज अहमद ने केवल 26 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 34 रन बनाए।