Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2011 विश्वकप में टीम को चैंपियन बनाने वाले इस गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

इंटरनेट डेस्क। मुनाफ पटेल भारतीय टीम के आक्रामक गेंदबाज है। मुनाफ पटेल ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस दिग्गज आक्रामक तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।

भारत के इस आक्रामक तूफानी गेंदबाज हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के इस दाएं हाथ के तूफानी गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। लेकिन आपको बता दें कि भारत का ये तेज गेंदबाज क्रिकेट के मैदान में अपने जलवे बिखेरते रहेगा। मुनाफ पटेल आगामी टी10 लीग में अपनी गेंदबाजी के जलवे बिखेरते नजर आने वाले है। मुनाफ पटेल टी10 में राजपूत टीम की ओर से मैदान में नजर आएंगे। मुनाफ पटेल ने अपना आखिर वनडे मैच 2011 में खेला था।

मुनाफ पटेल ने वर्ष 2006 में साउथ अफ्रीका के विरूद्ध डरबन में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। पटेल ने इसी वर्ष भारतीय वनडे टीम में डेब्यू किया था। मुनाफ पटेल करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा है। मुनाफ पटेल ने अपने करियर में 13 टेस्ट मैच और 70 वनडे मैच खेले है। भारत की इस तेज गेंदबाज ने धोनी के नेतृत्व में खेले गए 2011 के विश्वकप में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पटेल 2011 में दूसरा विश्वकप जीतने वाले टीम के सदस्य रह चुके है। 2011 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मुनाफ पटेल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मैच को टाई कराने में अहम योगदान दिया।