इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को टी20 के विश्व कप मैच में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को सात विकेट से हराने में कामयाब रही। इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ग्रुप बी में टी20 विश्वकप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।
INDvsWI : भारतीय टीम ने विश्व चैंपियन का T20 में किया क्लिन स्वीप, ये खिलाड़ी रहा सीरीज का हीरो
टी20 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की पूर्व कप्तान व टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मिताली राज ने दूसरे टी20 मुकाबले में 56 रनों की लाजवाब पारी खेली। पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ विश्वकप के इस अहम मुकाबले में 7 विकेट पर 133 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर ही 137 रन बना लिए और सात विकेट से विजयश्री प्राप्त की।
शिखर धवन ने अंतिम मैच में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, मैच में बने और भी विराट रिकॉर्ड
प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद व अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज ने ओपनिंग करते हुए 47 गेंदों में सात चौकों की मदद से 56 रन बनाकर भारत की जीत पक्की की।
रेलवे में 10वीं, 12वीं पास के लिए इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
इसके साथ ही महिला विश्वकप में मिताली राज ने चौथा अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही मिताली राज भारत की और से विश्वकप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली टॉप खिलाड़ी बन गई है।